सोनभद्र (हि.स.)। भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को यूपी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क पहुँची। वहाँ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू पार्क से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के बढ़ौली चौराहे पर पहुंचने पर सैकड़ों की तादाद में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में अजय राय का स्वागत किया और जगह जगह युवा कांग्रेस, सेवादल, और आमजनता से स्वागत किया।
इस दौरान एक सभा को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी सरकार में ब्यापारी सबसे ज्यादा परेशान और हताश है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। किसानों को खाद बीज की समस्याएं है। भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल है। कांग्रेस सरकार में तमाम कल कारखाने लगाए लेकिन बीजेपी सरकार केवल उसे बेचने का काम किया।
यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि भाजपा सरकार में केवल नफरत फैलाई जा रही है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब गांव गांव शहर की तरफ बढ़ गया है। राहुल गांधी जी की तरफ जनता आशा भारी निगाह से देख रही है।
प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। जनपद में कल कारखाना होने के बाद भी जनपद के युवा बेरोजगार हैं। पूर्व विधायक भगवती चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन ओर सहयोग मिल रहा है। जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि अजय राय जी के नेतृत्व में यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उक्त मौके पर वसीम अंसारी,राजेश द्विवेदी, बब्बू तिवारी, जगदीश मिश्रा,नीरज त्रिपाठी , शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा, महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, सेवादल जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक, यूवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चौबे, नुरूदीन खा , गोपाल पाठक लवकुश केशरी, कन्हैया पांडेय, बृजेश तिवारी, धीरज पांडेय, अभिषेक चौबे, जितेंद्र पांडेय, वेद अग्रहरि, विनोद तिवारी, राजबली पांडेय, निगम मिश्र, अर्चना चौबे अमरेश देव पांडेय, प्रमोद पांडेय, सोनी गुप्ता, पंकज मिश्रा, जितेंद्र पासवान, आकृति निर्भया,शैलेन्द्र चौबे, मृदुल मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल रहे।
पीयूष
