आगरा (हि.स.)। आज आप कार्यकर्ताओं ने जीएसटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर मनमर्ज़ी छापेमारी कर व्यापारियों का उत्पीड़न करने और जबरन दुकानों में घुसने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने छापेमारी न रुकने तक रोजाना धरना-प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी।
आगरा जनपद में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीएसटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर व्यापारियों के खिलाफ जबरन कार्यवाही करने और उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारी जबरन बिना नोटिस व्यापारियों के घर और दुकानों में घुसकर छापेमारी और उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर बिरयानी की ठेलों, और नाश्ता बेचने वाली ठेलों को भी निशाना बनाये जाने और 60 लाख तक की टैक्स वसूली किये जाने का आरोप लगाया है।
आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष पर 200 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप होने के बावजूद कोई कार्यवाही न किये जाने का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों द्वारा मनमर्जी छापेमारी न रुकने तक रोजाना धरना -प्रदर्शन किये जाने की चेतावनी दी।
श्रीकांत
