Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीएसटी अधिवक्ता के दफ्तर से चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,24लाख 77हजार...

जीएसटी अधिवक्ता के दफ्तर से चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार,24लाख 77हजार बरामद

गाजियाबाद(हि.स.)। कविनगर थाना पुलिस टीम ने जीएसटी अधिवक्ता राकेश कुमार के दफ्तर से लाखों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को अंजाम देने में उनका नौकर भी शामिल था।पुलिस ने उनके कब्जे से चुराए गए 24लाख 77हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (नगर )कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि राकेश कुमार ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके दफ्तर का ताला खोलकर ऑफिस में रखा कैश व कैमरे की हार्ड डिस्क (डीवीआर) चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना कविनगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर थाना कविनगर में तत्काल सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण के लिए टीमें गठित की गयी । घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व लोकल इनपुट की मदद से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना कविनगर पुलिस ने रविवार को सौरभ सोलंकी(बुलंदशहर) व सोहित (गौतमबुद्धनगर )को आरडीसी कट नया रेलवे स्टेशन गाजियाबाद के सामने से चोरी के 24 लाख 77 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया ।

अभियुक्त सौरभ सोलंकी ने पूछने पर बताया कि मैं राकेश कुमार के ऑफिस पर वाचमैन का कार्य करता था । मुझे पूर्व से पता था कि ऑफिस में काफी कैश रहता है । पैसों को देखकर मेरे मन में लालच आ गई। मैंने 19जनवरी की रात्रि को राकेश कुमार के ऑफिस का ताला खोलकर ऑफिस में रखा कैश व कैमरे का डीवीआर चोरी किया था । आज जब मौका देखकर अपने साथी सोहित के साथ रुपये लेकर जा रहा था तो पकड़ा गया ।

फरमान अली/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular