Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजीएमसी कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के चार, कांग्रेस-सपा के एक-एक सदस्य चुने...

जीएमसी कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के चार, कांग्रेस-सपा के एक-एक सदस्य चुने गए

गाजियाबाद (हि.स.)। गाजियाबाद नगर निगम (जीएमसी) कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को बिना किसी शोर-शराबे के सम्पन्न हो गया। इसमें छह पार्षदों को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया, जिसमें भाजपा के चार और कांग्रेस एवं सपा के एक-एक सदस्य हैं।

इससे पहले आज पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें नामांकन किया जाना था, लेकिन आपसी सहमति के कारण नामांकन की जरूरत नहीं पड़ी। इसके चलते निर्विरोध रूप से राजकुमार नागर वार्ड 65, ललित कश्यप वार्ड 27, अभिनव जैन वार्ड 99, पूनम त्यागी वार्ड 68 (सभी भाजपा), मोहम्मद कल्लन वार्ड 34 (सपा) और पार्वती रावत वार्ड 54 (कांग्रेस ) को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। महापौर आशा शर्मा ने उम्मीद जताई कि नए कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम प्रशासन का शहर के विकास में सहयोग करेंगे। इससे पहले बसपा की ओर से नरेश जाटव का नाम चुनाव लड़ने वालों में आया था, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने पर्चा नहीं भरा। इस कारण यह चुनाव निर्विरोध संपन्न हो सका। वर्तमान सत्र का अंतिम नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव था इसलिए कुछ पार्षदों ने अपने विचार भी रखे। पार्षद सुनील यादव ने कहा कि निर्विरोध चुनाव होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है और इसका श्रेय महापौर को जाता है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular