राज्य डेस्क
देहरादून। मुंहबोली नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोपी छात्र को स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अश्विनी गौड़ ने बीस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। यह राशि पीड़ित को दी जाएगी। दोषी छात्र पीड़िता से हर साल राखी बंधवाता था। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि, 14 मार्च 2020 को रायपुर थाने में पीड़ित की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि उनके यहां दीपेंद्र कुमार निवासी धरासू, उत्तरकाशी किराये पर रहता था। महिला ने कहा कि, पांच फरवरी को उसकी 14 साल की बेटी एक परिचित की मौत होने पर उनके घर गई थी। तभी दीपेंद्र ने फोन करके उसे अपने कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। मामले में अभियोजन की ओर से सात और बचाव पक्ष की तरफ से एक गवाह पेश किया गया। इस मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। मुंहबोली बहन को हवस का शिकार बनाने वाले छात्र ने लड़की की अश्लील वीडियो भी बनाई। किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक, दुष्कर्म के बाद छात्र ने घर जाते वक्त पीड़िता को गर्भ निरोधक गोली खिला दी। दुष्कर्म का पता चलने के बाद पीड़िता की मां ने रायपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
