Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले में प्रचार के लिए मोदी और योगी समेत कई नेताओं की...

जिले में प्रचार के लिए मोदी और योगी समेत कई नेताओं की मांग

हरदोई(हि.स.)। भाजपा के जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी उम्मीदवारों की मांग पर चुनाव प्रचार के लिए कुछ प्रमुख नेताओं की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी है। जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक ने बुधवार को बताया सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ.दिनेश शर्मा आदि नेताओं के नाम हैं। जिले में प्रचार के लिए पार्टी के उम्मीदवार और कार्यकर्ता इन नेताओं की डिमांड कर रहे हैं।

चुनाव संचालन समिति के जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने क्षेत्रवार नाम तय किए हैं। प्रदेश से किन-किन स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम ज़िले को मिलेगा, यह तय होना अभी बाकी है। विधानसभा सवायजपुर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सांसद राजवीर सिंह, गठबंधन दल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, शहाबाद विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, केंद्रीय मंत्री सांसद कौशल किशोर और सांसद साक्षी महाराज, हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री मोदी, गोपामऊ विधानसभा से आदित्यनाथ, राज्य सरकार के मंत्री अनिल राजभर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व सांसद जगदंबिका पाल, मंत्री ब्रजेश पाठक, सांडी विधानसभा क्षेत्रे के आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, कौशल किशोर, ब्रजेश पाठक, बिलग्राम मल्लावा से आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, अपना दल (एस) की अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद साक्षी महाराज की मांग की गई है।

बालामऊ से स्वतंत्र देव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, मंत्री महेंद्र सिंह और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद, संडीला विधानसभा से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और ब्रजेश पाठक, स्टार प्रचारकों में भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार भाजपा नेता निरहुआ की सभी विधानसभाओं में भारी मांग की गई है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular