Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी: मेनका...

जिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी: मेनका गांधी

– मेनका संजय गांधी ने दूबेपुर में ग्राम प्रधानों व वीडीसी सदस्यों के सम्मेलन को किया संबोधित

सुलतानपुर (हि.स.)। मेनका गांधी ने पंचायत जन प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के संपूर्ण विकास के लिए भाजपा का एमएलसी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी स्वच्छ छवि व ईमानदार जनप्रतिनिधि हैं जो चार टर्म से एमएलसी हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी में बुधवार को अपने दौरे के तीसरे अंतिम दिन दूबेपुर ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक को संबोधित किया। श्रीमती गांधी ने पंचायत जनप्रतिनिधियों से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में वोट भी मांगा।

उन्होंने कहा कि प्रधान व बीडीसी क्षेत्र की प्रमुख ताकत होते हैं। मुझे आशा और विश्वास है कि दुबेपुर अपनी पूरी ताकत विधान परिषद चुनाव में दिखाएगा। श्रीमती गांधी ने यहां पर भुल्की गांव से सात बार प्रधान रहे मो.रिजवान को सम्मानित किया। सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नवनिर्वाचित सुल्तानपुर भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भी संबोधित किया।

शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार भाजपा की योगी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर पूरा ध्यान दिया है। उन्होंने सांसद के कार्यो की सराहना की। श्री सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान व बीडीसी का सम्मान व क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में होगा।

पूर्व मंत्री व विधायक विनोद सिंह ने कहा सांसद श्रीमती गांधी ने सेवा कार्यों की परंपरा का जो मील का पत्थर गाढ़ा है वह हमारे लिए आदर्श बन गया है। अगर सांसद का एक अंश भी हम सब में आ जाएगा, यकीन मानिए आपके गांव का विकास हो जाएगा

इसके उपरांत श्रीमती गांधी ने कोहड़ा शिवनगर माधवपुर रामापुर में जन चौपाल के माध्यम से जन शिकायतों का निस्तारण किया।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular