Saturday, March 14, 2026
Homeखेलजिले की बेटी आयुषी का यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने...

जिले की बेटी आयुषी का यूपी अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन होने पर किया गया सम्मान

औरैया (हि.स.)। शहर के मोहल्ला नारायणपुर (भरसेन) निवासी आयुषी सेंगर ने यूपीसीए अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया। इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ल ने आयुषी के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया।

नारायणपुर निवासी आयुषी सेंगर का हाल ही में यूपीसीए की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस पर शनिवार को अध्यक्ष नगर पालिका के प्रतिनिधि समाजसेवी लालजी शुक्ल उसके घर पहुंचे। उन्होंने प्रशस्ति पत्र, क्रिकेट बैट, गेंद व पुष्पगुच्छ देकर आयुषी को सम्मानित किया।

समाजसेवी लालजी शुक्ल ने कहा कि शहर की बेटी ने जनपद का गौरव बढ़ाया है, इससे नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है। आयुषी को कैरियर बनाने में जो भी जरूरत होगी वह सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर भारत प्रेरणा मंच की ओर से अध्यक्ष कवि अजय अंजाम व महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने शॉल ओढ़ाकर आयुषी को सम्मानित किया।

गंगाराम बजाज इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता मिश्रा व नगर पालिका इंटर कॉलेज के शिक्षक सुनील मिश्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। स्थानीय क्रिकेट कोच राहुल लालू, लल्ली तिवारी, आकाश त्रिपाठी, कु. बिंदु, दीक्षा तिवारी, लकी अवस्थी, आयुष दुबे, मो० फिरोज समेत शहर के अनेक लोग बधाई देने पहुंचे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular