Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिला प्रशासन ने दी चेतावनी, फिर बढ़ेगा बिजनौर में जलस्तर

 जिला प्रशासन ने दी चेतावनी, फिर बढ़ेगा बिजनौर में जलस्तर

बिजनौर( हि.स.)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज हरिद्वार बैराज से तीन लाख तेरह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके बिजनौर में लगभग पूर्वाहन 11:00 से 12:00 बजे तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने गंगा नदी के किनारे पर बसे गांव वासियों का आह्वान किया कि वे सतर्क अवस्था में रहें। किसी भी अवस्था में गंगा में न जाएं और न ही गंगा पार करने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राम वासियों को सलाह देते हुए कहा कि वे खुद और अपने मवेशियों को भी गंगा के किनारे पर न ले जाये ताकि किसी भी प्रकार की जान व माल की हानि से बचा जा सके।

नरेन्द्र/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular