Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाजिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने कसे पेंच, चिन्हीकरण के...

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम ने कसे पेंच, चिन्हीकरण के निर्देश

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
जिलाधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सभी सीडीपीओ सहित जिला पोषण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन एवं उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराकर ग्रीन श्रेणी में लाए जाने की समीक्षा की गई। समीक्षा में सैम व मैम बच्चों के चिन्हांकन की स्थिति मैं और सुधार लाए जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण पखवाड़े के दौरान विभाग द्वारा की गई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट उन्हें दी जाय। उन्होंने कहा कि सीडीपीओ व सुपरवाइजर फील्ड में निकलें और काम करें, सिर्फ कागजी रिपोर्टिंग वाले अधिकारी-कर्मचारी कतई बख्शे नहीं जाएगें। उन्होंने कहा कि बच्चों का वजन करना, उनकी लंबाई के अनुसार उन्हें श्रेणियों में रखना तथा उसी के अनुसार उनके स्वास्थ्य वर्धन के लिए काम करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर.एस. केसरी, डीसी एनआरएलएम, डीसी मनरेगा, जिला विद्यालय निरीक्षक रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular