Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला पंचायत के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी बजा भाजपा का...

जिला पंचायत के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव में भी बजा भाजपा का नगाड़ा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में भले ही सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली हो लेकिन उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के सर्वाधिक 67 सीटें भाजपा की झोली में गयीं तो वहीं अब ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी भाजपा ने ही बाजी मारी है। शहर की पार्टी मानी जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अब गांवों में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है। भाजपा ने 476 ब्लाक के लिए शनिवार को हुए 9़0 फीसदी सीटों पर कब्जा किया। भाजपा ने ब्लाक प्रमुख के कुल 825 पद में से निर्विरोध निर्वाचित 349 में 334 पद पर पहले ही कब्जा किया है और आज मतदान के बाद भी बाजी अपने हाथ में कर ली है। वहीं राजधानी लखनऊ की आठ ब्लाक प्रमुख सीट पर आज हुए मतदान में सात पर जीत भाजपा ने जीत दर्ज की है। लखनऊ में भाजपा ने चिनहट को छोड़कर अन्य सात ब्लाक प्रमुख सीट पर जीत दर्ज की है। चिनहट में निर्दलीय उम्मीदवार ऊषा यादव ने बाजी मारी। बाकी सात सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। लखनऊ मे पहली बार समाजवादी पार्टी का खाता नहीं खुला है। समाजवादी पार्टी के पास आठ में से छह सीट थी। समाजवादी पार्टी पहली बार आठ में से एक भी सीट नही जीत सकी।

RELATED ARTICLES

Most Popular