Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिला अस्पताल से गुम हुई 3 वर्ष की बच्ची, 36 घंटे में...

 जिला अस्पताल से गुम हुई 3 वर्ष की बच्ची, 36 घंटे में सकुशल बरामद

– बच्ची को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे कैद हुई आरोपित महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि बच्ची उसके पास सुरक्षित

– आरोपित महिला बोली- बच्ची अस्पताल परिसर में अकेले गुमसुम भटक रही थी, इसलिए वह बच्ची को अपने साथ ले गई थी

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल से गुम हुई 3 वर्ष की लड़की को 36 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। अस्पताल से गुम हुई बच्ची सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात महिला के साथ जाती नजर आई थी। मंगलवार देर रात्रि बच्ची को ले जानी वाली आरोपित महिला ने पुलिस को काल करके बताया था कि उपरोक्त बच्ची उसके पास सुरक्षित हैं। फोन कालर महिला ने बताया कि सोमवार शाम को बच्ची अस्पताल परिसर में अकेले गुमसुम भटक रही थी, उसने उसके माता-पिता को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले तो वह बच्ची को अपने साथ ले गई थी।

गलशहीद थाना क्षेत्र के मोहल्ला असालतपुरा बड़ी मस्जिद के पास रहने वाला वसीम पीतल की ढलाई का काम करता है। वसीम ने बताया कि 20 दिन पहले उसकी पत्नी अफरोजा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसकी तबीयत खराब है। शुक्रवार से बच्ची को जिला अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। नवाजात के अलावा वसीम की तीन वर्षीय माहिरा उर्फ रोजी और डेढ़ वर्षीय अलशीफा भी हैं। वसीम ने बताया कि सोमवार 5 जून की शाम को उसकी पत्नी अफरोजा दोनों बेटियों को साथ अस्पताल में भर्ती बच्ची की तीमारदारी कर रही थी। डॉक्टरों ने बच्ची को मेरठ ले जाने के लिए कह दिया था इसलिए अफरोजा बच्ची के लिए डायपर लेने बाहर चली गई। तीन वर्षीय बेटी माहिरा भी उसके पीछे-पीछे निकल गई। जब मां लौटकर आई तो बेटी माहिरा गायब थी। उसने तत्काल पति वसीम व अन्य परिजनों को बच्ची के गायब होने की सूचना दी।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में अस्पताल प्रशासन को सूचना देकर सीसीटीवी चेक कराया। सीसीटीवी में बच्ची माहिरा लाल रंग का कपड़ा पहने एक अज्ञात महिला के साथ जाती नजर आई थी। वसीम की पत्नी अफरोजा ने इस मामले में सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी थी, जिसके आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद हेमराज मीणा द्वारा दिये गये निर्देशन के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइंस पर टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा जिला अस्पताल के सीसीटीवी फूटेज को चेक किया गया तो उक्त बच्ची को किसी अज्ञात महिला के साथ जाते हुए देखा गया जिस पर अज्ञात महिला तथा बच्ची की फोटो विवरण को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर प्रसारित कर तथा स्थानीय लोगों व आस पास के जनपदों में बच्ची व महिला के संबंध में जानकारी की गयी ।

एसपी सिटी ने बताया कि थाना सिविल लाइंस पुलिस के अथक प्रयास से जिला अस्पताल से गुम हुई बच्ची 24 घण्टे के अन्दर हुई सकुशल बरामद कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को देखने के बाद बच्ची माहिरा को लेकर जाने वाली थाना कटघर क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर निवासी आरोपित महिला शिवानी पत्नी राजेश ने मंगलवार देर रात्रि पुलिस को काल कर बताया था कि बच्ची माहिरा उसके पास सुरक्षित हैं। सोमवार शाम को बच्ची अस्पताल परिसर में अकेले भटक रही थी, उसने उसके माता-पिता को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले तो वह बच्ची को अपने साथ ले गई थी। आज सुबह थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा बच्ची को सकुशल बरामद कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया।

निमित जायसवाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular