मुरादाबाद (हि.स.)। आगामी नगर निकाय चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह 27 मार्च को ईवीएम और वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण करेंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी तय तारीख को ईवीएम और वीवीपैट का निरीक्षण करेंगे। इसीलिए समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल और दल के अध्यक्षों से अनुरोध है कि ईवीएम वेयर हाउस निकट नवनिर्मित तहसील भवन सोनकपुर कांठ रोड पर उपस्थित रहे। अगर वे उपस्थित नहीं होते हैं तो अपने प्रतिनिधि को उपस्थित होने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें।
निमित जायसवाल
