Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी पहुंचे पुलिस लाइन मैदान, पोलिंग पार्टियों के रवानगी का लिया जायजा

जिलाधिकारी पहुंचे पुलिस लाइन मैदान, पोलिंग पार्टियों के रवानगी का लिया जायजा

वाराणसी (हि.स.)। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम व्यवस्था की निगरानी खुद कर रहे है। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय जिलाधिकारी बुधवार को पुलिस लाइन मैदान पहुंचे।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम एफ.आर., बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारियों से मिलकर ड्यूटी लेने, ईवीएम प्राप्त करने और अन्य सामग्री लेने के बाद बसों तक सुगमता से पहुंचने के बारे में जानकारी की। उन्होंने मौके पर स्वयं स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी ने भ्रमण के दौरान पुलिस लाइन में महापौर तथा पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा से भेंट कर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की जानकारी दी।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular