Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने सौ स्कूलों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना

 जिलाधिकारी ने सौ स्कूलों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा(हि.स.)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने नोएडा में प्राइवेट स्कूलों पर बुधवार को बड़ी कार्यवाही की है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अभिभावकों को कोविड काल में 15 प्रतिशत फ़ीस वापस न करने पर सौ से ज्यादा स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाया है।

हाई कोर्ट ने कोविड-19 काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस का 15 प्रतिशत वापसी व समायोजन का आदेश दिया था। लेकिन जिले के कई स्कूलों ने इस पर अमल नहीं किया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फीस नियामक समिति ने उचित कार्यवाही नहीं करने पर जिले के सौ से अधिक विद्यालयों को एक-एक लाख रूपये जुर्माने का आदेश किया गया है। जिलाधिकारी के इस सख्त रुख के बाद स्कूल संचालकों में हड़कम्प मचा हुआ है।

फरमान अली

/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular