Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन हॉस्टल, बैरक का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन हॉस्टल, बैरक का किया निरीक्षण

– बीम एवं सीढ़ियों के निर्माण कार्य में खामियां पर क्वालिटी चेक रिपोर्ट तलब किया

वाराणसी(हि.स.)। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने गुरुवार अपरान्ह में पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन ट्रांसिट हॉस्टल, बैरक व आर्थिक अपराध अनुसंधान सेक्टर के निर्माणाधीन भवन के कार्य का निरीक्षण किया। 174.34 लाख की लागत से जी प्लस 8 निर्माणाधीन अनुसंधान सेक्टर के भवन के बाहर सड़क पर गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराए जाने के उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था के अभियंता को निर्देशित किया। नवनिर्मित भवन के अंदर कई जगहों पर झाला आदि देख साफ-सफाई का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन ट्रांसिट हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान सुचारू रूप से कार्य न होने पर नाराज़गी जताई। बीम एवं सीढ़ियों के निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर क्वालिटी चेक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। विगत वर्ष मई में कार्य पूर्ण कराए जाने की समय सीमा निर्धारित होने के बावजूद कार्य पूर्ण न होने एवं इसके विलंब होने के बाबत जानकारी ली।

कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने गोलमोल जवाब दिया तो जिलाधिकारी ने इसकी क्वालिटी चेक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने राइफल शूटिंग रेंज में चल रहे 5.25 करोड़ की लागत से कराये जा रहे निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्य इसी माह पूर्ण हो जाएगा।

श्रीधर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular