-समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
फतेहपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में सीआरएम विजिट की तैयारियों के बाबत बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधित संचालित योजनाओं के नामित नोडल अधिकारी आपस मे समन्वय बनाकर कार्यों को शीघ्र पूरा कार्य कराएं।
कहा कि जिला अस्पताल पुरुष व महिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मूल भूत सुविधाओं जैसे साफ-सफाई, शौचालय के साफ-सफाई और यदि गेट-दरवाजे टूटे हैं तो सही कराएं। दवाओं का वितरण, जिन दवाओं की वैधता खत्म हो चुकी उनके निस्तारण का कार्य, स्टाक रजिस्टर, लॉगबुक, उपकरण के रख-रखाव सही रखें। अभिलेखों को नियमानुसार दुरुस्त रखने, ऑक्सीजन सिलेंडर भरा रखने जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
कहा कि फीडिंग कार्य नियमानुसार शीघ्र पूरे किए जाएं। विद्युत व्यवस्था, जेनसेट को क्रियाशील रखा जाए।
कहा कि आगामी दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर बर्न यूनिट से संबंधित उपकरण, दवाओं, कॉटन, साफ सुथरा टावेल आदि को तैयार हालत में रखा जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
