Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने जलीलपुर ब्लॉक में अस्थायी गौ आश्रय का उद्घाटन किया

जिलाधिकारी ने जलीलपुर ब्लॉक में अस्थायी गौ आश्रय का उद्घाटन किया

बिजनौर(हि.स.)। जिलाधिकारी बिजनौर ने गुरुवार को विकास खण्ड जलीलपुर की ग्राम पंचायत जलीलपुर में 100 गोवंश वाले नवनिर्मित अस्थायी गौ आश्रय स्थल का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी ने उद्घाटन करते हुए बताया कि इस गौ आश्रय स्थल की क्षमता 100 गोवंश संरक्षित करने की है। गौ आश्रय स्थल पर अभी 20 गोवंश संरक्षित किये गए हैं। गौ आश्रय स्थल पर स्वच्छ पेयजल, हरा चारा व भूसा आदि की पर्याप्त व्यवस्था है तथा एक केयरटेकर की भी अस्थायी रूप से व्यवस्था की गयी है। मौके पर उपस्थित खण्ड विकास अधिकारी को विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।

ग्राम में बने पशु रजिस्टर की समीक्षा की गयी। उपस्थित ग्रामवासियों को जानकारी दी गयी कि आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सभी ग्रामवासियों का सहयोग अपेक्षित है। ग्राम में पशुओं का रजिस्टर बन गया है, कोई भी ग्रामवासी अपने पशुओं को खुला न छोड़े, सभी ग्रामों में नियमित सर्वे कराया जा रहा है, यदि कोई व्यक्ति अपने पशुओं को खुला छोड़ता है, तो उस व्यक्ति की पहचान ग्राम में बने पशु रजिस्टर से करते हुए उसके विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करायी जायेगी।

उद्घाटन के समय उप जिलाधिकारी चान्दपुर, खण्ड विकास अधिकारी, जलीलपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, चान्दपुर व थानाध्यक्ष चान्दपुर, सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular