Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी के. बालाजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मंगलवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने जिला जेल में बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बंदियों को समय-समय पर उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी शिविरों का आयोजन किया जाता है। जेल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular