Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाजिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से  पोषण रथ को हरी झंडी...

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से  पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर गोंडा जिले में भी बच्चों, किशोरियों व महिलाओं को सुपोषित बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। सोमवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से  पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ एक महीने तक जिले के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूम कर महिलाओं और बच्चों को पोषण को लेकर जागरूक करने का काम करेगा। 30 सितंबर तक चलाए जाने वाले अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर इसे सफल बनायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 2018 से हर वर्ष एक से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जाता है। इस साल पोषण माह की थीम है *“सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत”* इस वर्ष पोषण माह के तहत जीवन की मुख्य तीन अवस्थाओं को केंद्रित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अवस्थाएं हैं *गर्भावस्था, शैशवावस्था बाल्यावस्था और किशोरावस्था।*
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर वीके सिंह व अन्य संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular