Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जिलाधिकारी को नौकरी से हाथ धाेने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

 जिलाधिकारी को नौकरी से हाथ धाेने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

मऊ (हि.स.)। घोसी उपचुनाव के दौरान जिलाधिकारी को नौकरी से हाथ धोने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने बाल निकेतन तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है।

ज्योति यादव नाम के ट्वीटर आईडी से जिलाधिकारी को सपा सरकार आने पर नौकरी से हाथ धोने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस कोतवाली और साइबर सेल टीम जांच कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ज्ञात हुआ कि यह आईडी चंदौली जनपद के रिंकू यादव द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अभियुक्त रिंकू यादव को मऊ के बाल निकेतन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

वेद/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular