Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाजियाऊपुरवा में निकले अजगर को बनकर्मियो ने पकड़ा

जियाऊपुरवा में निकले अजगर को बनकर्मियो ने पकड़ा

प्रदीप पांडेय

गोंडा।
जिले के बिकास खंड व थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत मोहनपुर असधा पंचायत के जियाऊपुरवा मजरे में निकले अजगर को बनकर्मी ग्रामीणों की मदद से पकड़कर जंगल मे छोड़ने को साथ ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को गांव निवासी भानु प्रताप वर्मा के घर के पास यह भारी भरकम अजगर लोगो ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने मामले की जानकारी फोन से बनकर्मियो को दी। बनकर्मियो ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अजगर को बोरी में बंद कर जंगल छोड़ने को अपने साथ ले गए। वनरक्षक स्वामीनाथ वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अजगर काफी बड़ा और भारी है जिसकी लंबाई करीब 12 फीट है। टीम में वाचर रामु, हंसराज वर्मा, सुग्रीव सोनकर रामसेवक मौजूद रहे। गांव निवासी दद्दन तिवारी ने बताया कि अजगर रविवार दोपहर बाद देखा गया जिसे बनकर्मी पकड़कर अपने साथ ले गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular