गाजीपुर में चट ज्वाइनिंग और पट टिकट
जानकी शरण द्विवेदी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भयंकर कशमकश के बीच में पार्टियों में भी जोड़तोड़ जारी है। उन्नाव से भाजपा के प्रत्याशी अरुण सिंह ने नाम पर मचे बवाल के बाद अब गाजीपुर में सपना सिंह को भाजपा से टिकट मिलने के बाद काफी चर्चा है। 75 जिलों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने की स्थिति में निर्दलीय को सभी दल साधने में लगे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने भी गुरुवार को गाजीपुर में बड़ा दांव खेला है। सत्ता पर काबिज भाजपा ने सपना सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। सपना सिंह ने गुरुवार को ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और आज ही पार्टी ने उनको जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। सपना सिंह ने भाजपा के गाजीपुर कार्यालय में आज ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। माना जा रहा है कि सपना सिंह 25 को अपना नामांकन भी दाखिल कर देंगी। समाजवादी पार्टी ने यहां से कुसुमलता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को भी राजनीति में मौका देने की परिपाटी पर काम किया है। भाजपा ने बलरामपुर से 21 वर्षीया आरती तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर आरती के नाम की घोषणा की है। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भाजपा प्रत्याशी 26 को नामांकन करेंगी। समाजवादी पार्टी ने यहां से किरन यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। यहां पर कुल 40 सीटों में से भाजपा के पास छह सदस्य हैं। सपा के पास 13 व बसपा के पास 10 जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा की तरफ से चार सदस्यों का नाम पार्टी हाईकमान को भेजा गया था। प्रदेश कार्यालय ने आरती तिवारी के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
