Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिपं अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने अपना दल को दी दों सीटें

जिपं अध्यक्ष चुनाव : भाजपा ने अपना दल को दी दों सीटें

जौनपुर व सोनभद्र में पार्टी उतारेगी प्रत्याशी

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन का धर्म निभाते हुए अपने सहयोग अपना दल (एस) को जिला पंचायत अध्यक्ष के 75 पदों में से दो सीट पर प्रत्याशी उतारने पर मुहर लगा दी है। अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल ने बीते दिनों नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर भेंट की थी, इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ से भी उनकी मुलाकात हुई थी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में सहयोगी रहे अपने सभी दलों को साथ लेने की मुहिम में है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (एस) जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी अपने साथ ही रखा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपना दल (सोनेलाल) को दो सीट दी है, जहां से यह अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। अपना दल को जौनपुर तथा सोनभद्र की सीट दी गई है। अब पार्टी इन दोनों जिलों में अपना प्रत्याशी तय करके उसके नाम की घोषणा करेगी। भाजपा ने एनडीए में अपने घटक अपना दल (एस) को जौनपुर और सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट दी है। पार्टी की नेता अनुप्रिया पटेल केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी थीं और वह मिर्जापुर से लगातार दूसरी बार सांसद हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार में अपना दल के नेता जय प्रताप सिंह जैकी मंत्री भी हैं।

यह भी पढें : अयोध्या में बनाते थे जाली नोट, पांच जिलों में होती थी सप्लाई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular