लखनऊ(हि.स.)। को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की 50वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उनके खिलाफ हमारी सरकार कार्रवाई कर रही है। जनता ने हमें इसीलिए तो चुना है।
भूपेन्द्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज हमारे एजेंडे में है। हमारी सरकार उसी को आगे बढ़ाने पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। जनता ने भाजपा की सरकार बनायी है तो हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।
संजय सिंह का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, तो उसकी जांच तो होगी ही और गिरफ्तारी भी होगी। भ्रष्टाचार करने वाली जांच एजेंसी अपना कार्य कर रही है। सरकार विकास के कार्यों को कर रही है। आगे भी विकास कार्य करती रहेगी।
शरद/मोहित
