Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जान से मारने की धमकी देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर, 02 मई (हि.स.)। कानपुर आउटर के साढ़ थाना क्षेत्र में जान से मारने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में वांछित अभियुक्त को पकड़ा है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

गोपालपुर ग्राम निवासी जसवंत सिंह पुत्र बनवारी लाल यादव पर जान से मारने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा साढ़ थाने में दर्ज किया गया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। वांछित अभियुक्त की तलाश में साढ़ थाना पुलिस लगी थी। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद को सोमवार सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त जसवंत कहीं भागने की फिराक में है और करचुलीपुर तिराहे के पास जहानाबाद रोड के पास खड़ा है।

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ अभियुक्त को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

महमूद

RELATED ARTICLES

Most Popular