Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयजानें, बुक टिकट में ऐसे बदल सकते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन

जानें, बुक टिकट में ऐसे बदल सकते हैं अपना बोर्डिंग स्टेशन

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली : रेल यात्रियों के सामने कभी कभी ऐसी इमरजेंसी भी आती है, जब वो उन्हें मूल रेलवे स्टेशन की बजाय किसी दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ती है. लेकिन क्या आपको पता है कि बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आपको अपने टिकट में बाकायदा बदलाव करवाना पड़ता है, नहीं तो आप पर पेनल्टी लग सकती है. कई बार अचानक ही बोर्डिंग स्टेशन बदलने की जरूरत पड़ जाती है. जैसे बोर्डिंग स्टेशन का यात्री की पहुंच से काफी दूर होने की वजह से ट्रेन के छूटने का डर भी रहता है. इसलिए अगर ट्रेन, यात्री की पहुंच के करीब स्टेशन पर रुककर जाती है तो यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन रिवाइज कर सकता है. आइआरसीटीसी यात्रियों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देता है. आइआरसीटीसी की ये सुविधा उन सभी यात्रियों के लिए है जिन्होंने ट्रेन टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की है, न कि ट्रैवल एजेंट्स के जरिए और न पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के जरिए. इसके अलावा बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव विकल्प ऑप्शन के पीएनआर में नहीं किया जा सकता है.

ट्रेन छूटने के 24 घंटे के अंदर करना होगा बदलाव

जो भी यात्री अपने बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना चाहते हैं उन्हें ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले ऑनलाइन बदलाव करना होगा. लेकिन मुसाफिरों को आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यात्री अगर एक बार अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल देता है तो वो ओरिजिनल बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन नहीं पकड़ सकता है. याद रखे कि अगर यात्री बोर्डिंग स्टेशन में बिना बदलाव किए दूसरे स्टेशन से ट्रेन पकड़ता है तो उसे पेनल्टी के साथ साथ बोर्डिंग प्वाइंट और रिवाइज्ड बोर्डिंग प्वाइंट के बीच किराए का अंतर भी देना होगा. नियमों के मुताबिक, बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव सिर्फ एक बार किया जा सकता है, इसलिए जब भी बदलाव करें पूरी तरह से आश्वस्त रहे. तो चलिए अब आपको बताते हैं कि आइआरसीटीसी से बुक किए गए ऑनलाइन टिकट में कैसे आप बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकते हैं.

ये है बोर्डिंग स्टेशन बदलने का आसान तरीका
  1. सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है.
  2. लॉग-इन और पासवर्ड डालिए और फिर ‘Booking Ticket History’ में जाइए
  3. अपनी ट्रेन को सेलेक्ट करिए और ‘change boarding point’ पर जाइए.
  4. एक नया पेज खुलेगा, ड्रॉप डाउन में उस ट्रेन के लिए नया बोर्डिंग स्टेशन चुनिए
  5. नया स्टेशन चुनने के बाद सिस्टम कंफर्मेशन मांगेगा. OK पर क्लिक कर दीजिए
  6. बोर्डिंग स्टेशन बदलने का एक SMS आपको मोबाइल पर आएगा
RELATED ARTICLES

Most Popular