Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयजानें किसे मिलने जा रही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

जानें किसे मिलने जा रही कांग्रेस अध्यक्ष की कमान

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालने के लिए राज़ी हो गए हैं. शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नए अध्यक्ष पद को लेकर बैठक हुई थी. इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे. सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर करीब 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग उठी. अंत में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी, उसे वह निभाने के लिए तैयार हैं.
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में के. सुरेश, अब्दुल खालिक, गौरव गोगोई और कुछ अन्य सांसदों ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि वह फिर से पार्टी की कमान संभालें. इन सांसदों के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि अब राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए. हाल ही में हुई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी यह मांग उठाई थी जिसका कई नेताओं ने समर्थन किया था. राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा लंबे वक्त से थी और उन्होंने इसकी पेशकश लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के तुरंत बाद कर दी थी. अब राहुल गांधी ने जो इस्तीफा दिया है, उसमें उन्होंने अपने इस्तीफे के ये कारण बताए थे. राहुल गांधी ने लिखा, ’कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर 2019 में मिली हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. हमारी पार्टी के भविष्य के लिए जवाबदेही जरूरी है. यही कारण है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. 2019 में मिली हार के लिए पार्टी को पुर्नसंगठित करने की जरूरत है. पार्टी की हार के लिए सामूहिक तौर पर लोगों को कठिन निर्णय लेने होंगे. यह बेहद गलत होगा कि पार्टी की हार के लिए सबको जिम्मेदार ठहराया जाए, लेकिन पार्टी अध्यक्ष होने की वजह से मैं अपनी जिम्मेदारी से भागूं.’

यह भी पढ़ें : कांगो में विद्रोहियों ने 25 को मौत के घाट उतारा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular