Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजानें कब होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, आयोग ने तय की...

जानें कब होगा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, आयोग ने तय की तारीखें

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को राज्यपाल के निर्देश पर अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए वोटिंग 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम पिछले महीने मई को घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी थी। इस चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कराए जाएंगे। सोमवार को अधिसूचना जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज विभाग मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक दो दिन में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना है। प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव ग्रामीण राजनीति का रुख निर्धारित करने वाला माना जाता है। इसलिए सभी प्रमुख दल इसको गंभीरता से लेते हैं। सदस्यों के वोटों से होने वाले इन चुनावों में वर्चस्व बनाने के लिए सत्तापक्ष की ओर से पूरी ताकत लगाई जाती है, वहीं मुख्य मुकाबले में आने की होड़ विपक्षी दलों में भी होती है।

यह भी पढ़ें : 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular