जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। उप्र सरकार ने वर्ष 2025 तक जानलेवा बीमारी टीबी के राज्य से पूर्ण खात्मे का संकल्प लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही ग्राम पंचायत, विकास, राजस्व, पुलिस, बाल विकास एवं पुष्टाहार आदि विभागों के ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से टीबी मरीजों को चिन्हित करवाकर एक-एक मरीज को अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गोद लेने को कहा गया है। ऐसा करके उनका सुव्यस्थित इलाज करके इस जानलेवा बीमारी से राज्य को मुक्ति दिलाई जाएगी। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कही। वह आज आइटीआइ मनकापुर परिसर में भाजपा के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने आए थे।
यह भी पढें : शहर में रोडवेज बसों का रूट बदला, बस अड्डे से बंद होगी डग्गामारी
जिले के सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शासन द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 100 दिन की कार्ययोजना तैयार किया है। मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक विभागों का प्रस्तुतीकरण हो चुका है। हम समाज के सभी जाति, धर्म, सम्प्रदाय के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा पूर्ण प्रयास है कि प्रदेश की जनता को शुद्ध पेयजल, बिजली की अबाध आपूर्ति, निःशुल्क तथा गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों। स्कूल समय से खुलें। शिक्षक व बच्चों की उपस्थिति रहे। छात्र छात्राआें का मानक के अनुरूप मध्यान्ह भोजन प्राप्त हो। किशोरों को कोविड का वैक्सीन लगवाकर उनका जोखिम कम किया जाय।
यह भी पढें : महाभारत एक पूर्ण न्याय शास्त्र है, जानें कैसे?
स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सम्हाल रहे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विभागीय अधिकारियों व चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ का नाम, पद नाम और ड्यूटी पर मौजूद रहने का समय अनिवार्य रूप से नोटिस बोर्ड पर दर्ज किया जाय, जिससे तीमारदारों को उनके बारे में जानकारी हो सके। साथ ही अस्पतालों में मरीजों को कोई असुविधा न होने पाए। उनके साथ घर जैसा व्यवहार हो। महिला अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं व नवजात शिशुओं की पूर्ण देखभाल हो। 48 घण्टे के अंदर नवजात शिशुओं को शुरुआती दौर के सभी टीके लगने के उपरान्त ही अस्पताल से छुट्टी करके घर भेजा जाय। उन्होंने प्रत्येक सीएचसी पीएचसी पर दवा की उपलब्धता के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल आदि की उत्तम व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड को देखते हुए कोविड अस्पताल को पूरी तरह से डॉक्टर एवं स्टाफ के साथ सक्रिय कर दिया जाय तथा दवा आदि की व्यवस्था समय से कर ली जाय।
यह भी पढें : 09 विद्युत उपभोक्ताओं के विरुद्ध FIR, डेढ़ करोड वसूला गया
बाद में उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधायक कर्नलगंज अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, देवीपाटन मण्डल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. एचडी अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरएस केसरी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
