Tuesday, February 10, 2026
Homeखेलजानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

जानिए देश के किस खिलाड़ी ने की इस वर्ष सर्वाधिक कमाई

खेल डेस्क

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2020 में बीसीसीआई ने सबसे ज्यादा भुगतान किया है। उन्होंने बीसीसीआई से होने वाली कमाई के मामले कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। जबकि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा टॉप पांच में भी जगह नहीं बना पाए। इस साल इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने अनुबंध के अलावा 1.38 करोड़ रुपये दिए। बुमराह ने इस साल भारत के लिए 4 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को एक इंटरनैशनल टेस्ट मैच खेलने के पर 15 लाख रुपये का भुगतान करती है। एक वनडे मैच के लिए खिलाड़ी को 6 लाख रुपए मिलते हैं। जबकि एक टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने पर बीसीसीआई तीन लाख रुपये का भुगतान करती है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल 3 टेस्ट मैच, 9 वनडे और 10 टी20 मैच खेला है। बीसीसीआई ने उनको इस साल 1.29 करोड़ का भुगतान किया है। विराट अगर पैटरनिटी लीव पर भारत न वापस आते तो इस साल भी वो कमाई के मामलें में सबसे ऊपर रहते। बुमराह और विराट के बाद रविन्द्र जडेजा बीसीसीआई से भुगतान पाने के मामले में तीसरे नम्बर पर हैं। उन्हें इस साल बीसीसीआई से 96 लाख रुपए मिले। जडेजा भी कमाई के मामले में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लेते अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चोटिल ना हुए होते। जबकि इस साल चोट से परेशान रहे रोहित शर्मा कमाई के मामले में टॉप पांच में भी जगह नहीं बना पाए। विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

यह भी पढ़ें : महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर हो सकता है गोण्डा मेडिकल कालेज का नाम

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular