Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यजानिए किस शहर में कब ट्रेन रोकने का किसानों ने किया ऐलान

जानिए किस शहर में कब ट्रेन रोकने का किसानों ने किया ऐलान

राज्य डेस्क

देहरादून। संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर जिले में रेल रोको आंदोलन को लेकर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने बयान जारी करते हुए बताया कि रेल रोको आंदोलन को लेकर किसानों की बैठक हुई है जिसमें इस आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर काशीपुर, रूद्रपुर तथा खटीमा में सोमवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल को रोककर अपना आक्रोश जतायेंगे। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने बयान जारी करते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल है कि 18 अक्टूबर को देश भर में किसान रेल रोको आंदोलन कर अपना रोष दिखायेंगे जिसको लेकर उधम सिंह नगर में भी किसान अलग अलग जगह रेल रोकेंगे। उन्होंने बताया कि काशीपुर, रूद्रपुर तथा खटीमा में किसान सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल रोकेंगे। उन्होंने बताया कि जसपुर, काशीपुर तथा बाजपुर के किसान काशीपुर में, गदरपुर, रूद्रपुर, किच्छा के किसान रूद्रपुर में तथा सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के किसान खटीमा में एकजुट होकर रेल रोको आंदोलन को सफल बनायेंगे।

यह भी पढ़ें : दुकानदार को जान से मारने की धमकी, चौकी में दी तहरीर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular