Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजानलेवा हमले के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके 3 बेटों को...

जानलेवा हमले के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके 3 बेटों को मिली उम्रकैद

भदोही जिले की एक अदालत ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है. पुलिस ने 23 मार्च 2017 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को अरुणोदय पांडेय और उसके तीनों बेटों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.7 नवम्बर 2016 को जब विश्वकर्मा और उसके परिवार वाले खेत पर काम कर रहे थे तभी अरुणोदय और उसके तीनों बेटों ने लाठी-डंडे से पीटकर और गोली मारकर विश्वकर्मा, उसकी पत्नी बिंदु और बेटों अनिल, सुशील और राकेश को घायल कर दिया था. पुलिस ने 23 मार्च 2017 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया थाउत्तर प्रदेश के भदोही जिले की एक अदालत ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों को उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई है. अभियोजन पक्ष के वकील दिनेश पांडेय ने शनिवार को बताया कि औराई थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में राम प्यारे विश्वकर्मा ने अरुणोदय पांडेय के भाई से जमीन खरीदी थी मगर अरुणोदय और उसके बेटे शशांक, अमितेश और आशीष विश्वकर्मा को उस पर कब्जा नहीं लेने दे रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular