Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाजानलेवा हमला करने के 4 आरोपी गिरफ्तार

जानलेवा हमला करने के 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता

गोंडा।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के 4 आरोपी अभियुक्त विकास मिश्रा पुत्र गौरीशंकर मिश्रा निवासी खानपुर थाना वजीरगंज, दूधनाथ गोस्वामी पुत्र राम तीरथ निवासी खानपुर थाना वजीरगंज, धर्मेंद्र गोस्वामी पुत्र शंकरगिरी निवासी खानपुर थाना वजीरगंज और सत्येंद्र गिरी उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र गोस्वामी निवासी खानपुर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जारी प्रेसनोट द्वारा उक्त जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अभियुक्त विकास मिश्रा के कब्जे से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस, अभियुक्त दूधनाथ गोस्वामी के कब्जे से 1 अदद चाकू बरामद किया है। उक्त अभियुक्तगणों ने वादिनी की पुत्री व वादिनी को जान से मारने का प्रयास किया था। घटना के सम्बन्ध में वादिनी द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular