Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजाति-धर्म देखकर फर्जी मुकदमें लिख प्रताड़ित कर रही सरकार : कांग्रेस

जाति-धर्म देखकर फर्जी मुकदमें लिख प्रताड़ित कर रही सरकार : कांग्रेस

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के डिजिटल मीडिया इंचार्ज एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता की पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और भाजपा सरकार जाति-धर्म देखकर फर्जी मुकदमे लिख प्रताड़ित कर रही है।

कहा कि कांग्रेस पार्टी फर्जी और कुटरचित तरीके से लिखे गये मुकदमों के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। जाति और धर्म देखकर संविधान विरोधी कृत्य करना आदित्यनाथ की भाजपा सरकार की शैली बन चुकी है।

कहा कि कभी दलित बेटी को 2:30 बजे रात को मिट्टी का तेल डालकर जलवा देना, कभी मुस्लिम के नाम पर प्रताड़ित करना और उत्तर प्रदेश के ब्राह्मणों को विशेष रुप से परेशान करने की इनकी मंशा जगजाहिर हो चुकी है।

कहा कि जो फर्जी मुकदमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लिखे गए हैं, उसे वापस किया जाये। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की तानाशाही के विरुद्ध चुप बैठने वाली नहीं है। भाजपा ने संविधान विरोधी कार्य शैली बंद नहीं की और फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए तो कांग्रेस आंदोलन की राह करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular