Tuesday, January 13, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलजहरीला कीड़ा काटने से दो मासूमों की मौत

जहरीला कीड़ा काटने से दो मासूमों की मौत

संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जिले के त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत ग्राम मझौवा में बीती रात जहरीले जंतु ने दो मासूम बच्चों को काट लिया। परिणाम स्वरूप रविवार भोर में दोनों की मौत हो गई है। मृतक बच्चे सगे भाई-बहन थे। गांव निवासी बिंदु लाल सोनी की पांच वर्षीय लड़की रोशनी और करीब ढाई वर्षीय आर्यन रात में सो रहे थे। किसी समय जहरीले जंतु ने दोनों काट लिया। बेटी की तबीयत खराब हुई तो उसने पेट दर्द की शिकायत बताई। निजी अस्पताल ले गए। परन्तु तब तक उसका बदन नीला पड़ने लगा, दोनो को गांव में झाड़ फूंक के लिए ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई। इधर, लड़के की हालत खराब हुई, तो उसे सीएचसी इटवा में चिकित्सीय उपचार हेतु ले गए। मगर रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
दोनों मासूमों की मौत पर पूरे परिवार में गमों का पहाड़ टूट पड़ा, हर तरफ कोहराम मच गया। परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जो कोई भी मृतक बच्चों के घर गया, उसकी आंखें छलक पड़ीं। प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों बच्चों की मौत सर्पदंश से बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular