मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर राज्य मंत्री का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा इस्तीफे का पत्र वायरल हो रहा है। बुधवार को राज्य मंत्री ने इस्तीफे पर कुछ नहीं बोला और केवल कोई विषय नहीं कहकर अपने घर से सूटकेस लेकर निकल गए।

मंगलवार रात से जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की चर्चा वायरल हो रही है, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। दिनेश खटीक द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा इस्तीफे का दो पेज का पत्र वायरल हो रहा है। पत्र में राज्य मंत्री ने खुद को दलित समाज का बताते हुए अपनी अनदेखी के आरोप लगाए हैं। अधिकारियों पर अपने अपमान का आरोप लगाते हुए दिनेश खटीक ने दलित समाज का भी अपमान बताया है। विभाग के तबादलों में अपनी नहीं सुनने का आरोप लगाया। हि. समाचार राज्य मंत्री के वायरल पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बुधवार को मेरठ में अपने गंगानगर स्थित घर से राज्य मंत्री ने इस्तीफे की पुष्टि नहीं की और मीडिया से ”कोई विषय नहीं” कहकर चुपचाप घर से निकल गए। इसके बाद पीछे से बैग मंगवाया। सरकारी गाड़ी भी घर पर ही छोड़ दी। राज्य मंत्री के दिल्ली जाने की अटकलें चल रही है।
कुलदीप
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
