– 20 जून तक हर घर को मिलेगा पानी
बांदा (हि.स.)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को हर घर नल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जून 2022 तक बांदा में लोगों को इस परियोजना से शुद्ध पानी मिलेगा। कमासिन ब्लाॅक के दादौघाट में बन रहे इंटरवेल को देखने के बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। इस दौरान कार्यदायी संस्था ने उन्हें भरोसा दिलाया कि 20 जून तक इस परियोजना के अंतर्गत जिले की जनता को पानी मिलने लगेगा।
बबेरू तहसील क्षेत्र के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत खटान एवं किटहई में यमुना नदी से जोड़कर हर घर जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने का काम करने को लेकर बहुत ही तेजी से निर्माण कार्य को शुरू किया गया है। रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जलजीवन मिशन के अंतर्गत पावर प्लांट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इंजीनियर बात कर जल्द ही कार्य को पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि 2022 जून तक कार्य को पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, अजय सिंह पटेल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
अनिल
