Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजल शक्ति मंत्री ने विंध्यधाम में टेका मत्था

जल शक्ति मंत्री ने विंध्यधाम में टेका मत्था

मीरजापुर (हि.स.)। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने शनिवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया। विधिवत दर्शन-पूजन कर मां से आशीर्वाद मांगा और देश की खुशहाली की कामना की।

काशी विश्वनाथ बाबा का दर्शन करने के बाद विंध्यधाम पहुंचे जल शक्ति मंत्री माला-फूल प्रसाद लेकर मंदिर की ओर बढ़े। गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। हवन कुंड का भी परिक्रमा किए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने दर्शन-पूजन कराया।

RELATED ARTICLES

Most Popular