Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से टीम वारि टोली को मिला वाटर...

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार से टीम वारि टोली को मिला वाटर हीरोज अवार्ड

औरैया (हि.स.)। स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज सहार में कक्षा 12 में पढ़ने वाले सौरभ कश्यप, दिलीप कुशवाहा, नितिन कुमार, हरितोष कुमार, अमित कुमार और सचिन कश्यप ने जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से वारि टोली नाम से एक टीम का गठन किया।

फिर 22 मार्च 2021 से शॉर्ट फिल्म और चौपाल के जरिए लोगों को पानी बचाने का सन्देश देना शुरू किया। उनकी इस पहल की जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सराहना की थी। नवंबर 2021 में जल शक्ति मंत्रालय ने एक नई प्रतियोगिता शुरू की, जिसके तहत देश भर के लोगों को अपनी स्टोरी शेयर करने के लिए आमंत्रित किया। टीम वारि टोली ने भी अपने समूह के सदस्य सौरभ कश्यप के नाम से अपनी स्टोरी को माई जीओवी डॉट इन (mygov.in) पर शेयर किया। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित परिणाम में जनवरी 2022 के लिए जिन दो विजेताओं की घोषणा हुई है उनमें एक नाम टीम वारि टोली के सदस्य सौरभ कश्यप का भी है। जिन्हें मंत्रालय द्वारा एक प्रमाण पत्र और 10 हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

टीम की इस उपलब्धि पर गाइड शिक्षक एवं विद्यालय के भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्रालय का आभार व्यक्त किया और लोगों में जल चेतना जागृति लाने के लिए टीम के संकल्प को दोहराया।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार पाण्डेय, प्रबंधक स्वाति, प्रधानाचार्य किशोर कुमार, हरेन्द्र यादव, दीपनारायण, गौरव पाण्डेय, सूरजपाल, विपुल कुमार, सरफराज अहमद, राजेश अवस्थी, गौरव कुमार, अंकेश कुमार, मिथिलेश गुप्ता, मोहित राजावत, विकास पाण्डेय, ममता शुक्ला, निर्मला झा, दुर्गेश नंदिनी सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के कॉन्टेस्ट की नियमावली

जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्र में जल संरक्षण और प्रबंधन के महत्वपूर्ण विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए “वाटर हीरोज – शेयर योर स्टोरीज” नाम की एक नई प्रतियोगिता 01 दिसंबर, 2021 से शुरू हुई है जो 30 नवंबर, 2022 तक चलेगी। प्रतियोगिता के नियम के अनुसार हर महीने प्राप्त प्रविष्टियों में से अधिकतम 10 प्रविष्टियों पर विचार किया जाएगा और फिर उनमें से चयनित दो विजेताओं में से प्रत्येक को एक प्रमाणपत्र और 10000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा ।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular