Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजल जीवन मिशन की सभी योजनाएं समय और मानक के अनुसार की...

जल जीवन मिशन की सभी योजनाएं समय और मानक के अनुसार की जाएं पूरी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष शनिवार को यहां उनके सरकारी आवास पर ‘जल जीवन मिशन: हर घर जल’ व ‘अटल भूजल योजना’ के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सभी योजनाएं समय से और मानक के अनुसार पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि जो पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें त्वरित गति से कनेक्शन देने की  भी की जाए, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्रवाई तहत बुन्देलखण्ड की सम्पूर्ण आबादी, विन्ध्य क्षेत्र की सम्पूर्ण आबादी, आर्सेनिक-फ्लोराइड तथा जेई-एईएस से प्रभावित आबादी, 08 आकांक्षात्मक जनपदों तथा शेष प्रदेश में वर्ष 2022 तक हर हाल में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने लक्षित क्षेत्रों में तेजी से कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन पर कार्य की प्रगति की ताजा स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दुरूह क्षेत्रों में कठिनाइयों के साथ रहने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का अधिकार है। राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के सहयोग से हर घर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल भूजल योजना के अन्तर्गत सभी कार्याें को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा का जल संचयन करके खारे पानी की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। इसलिए लोगों को जल संचयन के महत्व को बताना भी आवश्यक है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular