बरेली(हि.स.)। जल आकाश कम्पनी में लूट करने वाले आठ बदमाशों को सीबीगंज पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। जिसमें से अभी भी चार आरोपी फरार हैं।
बीते गुरूवार को थाना सीबीगंज के तिलियापुर-परधौली रोड पर जल आकाश कंपनी के गोदाम पर चौकीदारों को बंधक बनाकर करीब 12 बदमाशों ने लूट की थी।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक(शहर) राहुल भाटी ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि सीबीगंज पुलिस, सर्विलांस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर बरेली रामपुर हाईवे पर बनी वण्डिया नहर की पुलिया के पास से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पास से आयशर कैंटर, एक पिकअप गाड़ी, लूटे गए शटरिंग समेत अन्य समान बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपियों में थाना हाफिजगंज के रिठौरा निवासी मोहम्मद्दीन पुत्र अब्दुल गनी, थाना सीबीगंज के महेशपुर निवासी ताहिर पुत्र निसार अहमद, मुनाजिर पुत्र इकबाल अल्वी, गुड्डू उर्फ़ भूरा पुत्र शरीफ अहमद, सलमान अली पुत्र नबी हसन, थाना नवाबगंज के ईद जहांगीर निवासी वकील पुत्र शहीद अहमद, थाना मीरगंज के इरफान पुत्र इकरार को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार चल रहे आरोपियों में थाना सीबीगंज के महेशपुर निवासी निजामुद्दीन पुत्र रजक दूधिया, जाहिद पुत्र मैकू, थाना मिल्क के अकरम पुत्र मुन्नी कुरैशी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
देश दीपक/राजेश
