Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनजल्द शुरू होगी सरपंच की शूटिंग

जल्द शुरू होगी सरपंच की शूटिंग

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। रिंकू दुबे के फिल्मी सफर पर नजर डालें तो उनका सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा है। कदम-कदम पर अनेक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। रिंकू दुबे ने साल 2011 में प्यार का आखिरी रास्ता फिल्म की शूटिंग की, जो कि लाखों करोड़ों लोगों ने देखा। रिंकू ने अपना संगीत के जरिए सफर शुरू किया और उनके गाने लोगों को इतने पसंद आने लगे कि वह लोगों के जुबान पर थे। दर्शकों और चाहने वालों के इसी प्यार की वजह से फिल्म निर्माताओं ने उन्हें अपने फिल्म में अभिनय करने का मौका दिया। अपना घर परिवार छोड़कर इन्हीं के साथ लगे सुशील मिश्रा उर्फ घायल लगातार 20 सालों तक कड़ी मेहनत करने के बाद अपनी नई फिल्म ‘सरपंच’ की शूटिंग करने जा रहे हैं। बताते हैं कि यह बेहद ऊर्जावान फिल्म है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर रिंकू दुबे का साथ दे रहे हैं पवन पाठक, सुशील मिश्रा, अनीता चौधरी आदि।

जल्द शुरू होगी सरपंच की शूटिंग
RELATED ARTICLES

Most Popular