Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजल्द बनकर तैयार हो जाएगा ड्रग वेयर स्टोर हाउस

जल्द बनकर तैयार हो जाएगा ड्रग वेयर स्टोर हाउस

– सीएमओ ने भूमि का किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। शासन द्वारा जनपद के लिए प्रस्तावित ड्रग वेयर स्टोर हाउस के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भूमि तलाश कर ली है। नकहा रोड पर स्थित इसी भूमि का निरीक्षण करने सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर और एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार पहुंचे।

सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि प्रस्तावित भूमि पर जल्द ही ड्रग वेयर स्टोर हाउस बनेगा। प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। जिससे शीघ्र कार्य शुरू हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस ड्रग स्टोर वेयरहाउस के बन जाने के बाद जहां न सिर्फ दबाव को सुरक्षित रखा जा सकेगा बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदे गए सामानों और उपकरणों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।

अभी सीएमएसडी से ही जिले भर में खरीदे गए उपकरणों और दवाओं को रखने सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजने की व्यवस्था है, परंतु यहां पर पर्याप्त जगह न होने के चलते अभी कई बार समस्या उत्पन्न हो जाती है। शासन के निर्देश पर बन रहे ड्रग वेयर स्टोर हाउस के लिए जो भूमि तलाशी गई है वह नकहा रोड पर हाईवे से निकट ही है इससे लोडिंग और अनलोडिंग की समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी। काम जल्द शुरू हो सके इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular