लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में जलद विस्तार की चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। इन चर्चाओं के बीच बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने योगी मंत्रिमंडल में पार्टी के चेहरे को शामिल किए जाने की बात कही है।
सुभासपा अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को कहा कि नवरात्र अभी चल रहे हैं और विजयादशमी आना बाकी है। ऐसे में आप धैर्य बनाए रखिए। जल्द ही शपथ ग्रहण भी हो जाएगी।
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सपा कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रही है। सपा भाजपा की बी टीम के रूप में वहां के चुनाव मैदान में उतरी है।
मोहित/दिलीप
