-खुशी से खिले अनाथालय में संवासियों के चेहरे
-मंत्री का आश्वासन, जर्जर हो रहे भवन की कराएंगे मरम्मत
लखनऊ(हि.स.)। खुशियों से खिले चेहरे, होठों पर मुस्कान और आंखों में चमक कुछ ऐसा ही नजारा लखनऊ स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय में मंगलवार को देखने को मिला। दरअसल उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज इन संवासियों के बीच अपना 59वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।
अनाथालय के बच्चे जलशक्ति मंत्री को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित दिखे। इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने संवासियों को मिठाईयां और उपहार दिए। उन्होंने अनाथ आश्रम के जर्जर हो रहे भवन की मरम्मत के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए देने का आश्वासन भी दिया।
अनाथालय के संचालक ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने अपने विशेष दिन को हमारे साथ मनाया।
पीएन द्विवेदी
