Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजलशक्ति मंत्री ने गंडक नदी की बाढ़ परियोजनाओं का किया निरीक्षण

जलशक्ति मंत्री ने गंडक नदी की बाढ़ परियोजनाओं का किया निरीक्षण

लखनऊ(हि.स.)। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में गंडक नदी से जुड़ी बाढ़ परियोजनाओं का उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। नेपाल के जनपद नवलपरासी में निरीक्षण करते हुए जलशक्ति मंत्री ने स्थानीय लोगों से बाढ़ से होने वाली समस्याओं की जानकारी की।

मौके पर पहुंचें जलशक्ति मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि भारत नेपाल की सीमा पर गंडक नदी में बाढ़ आती है तो इससे लाखों की आबादी प्रभावित होती हैं। गंडक नदी के कुछ हिस्से में बिहार का क्षेत्र भी आता है, जो भी बाढ़ से प्रभावित होता है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्र प्रभावित होता है।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गंडक नदी पर बने बांध पर पहुंचकर अधिकारियों से नदी परियोजना को समझा और कहा कि बाढ़ परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तय समय पर पालन होना चाहिए। जिससे जनमानस को बाढ़ संबंधित समस्या से बचाया जाये और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में व्यवस्था बनायी रखी जा सके। बाढ़ परियोजना में शीघ्रता से कार्य कराये।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular