वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, महापौर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकण्ठ तिवारी, मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल तथा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गुरूवार को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर सर्किट हाउस से इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया।
प्रदेश के नगर विकास विभाग के सौजन्य से मिली बसों में सभी विशिष्ट जनों ने भ्रमण भी किया। इसके बाद स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने सिगरा स्टेडियम, कम्पोजिट विद्यालय महमूरगंज भेलूपुर ज़ोन नगर क्षेत्र इंग्लिश हिन्दी मीडियम में पहुंचे।
जल शक्ति मंत्री ने सिगरा स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की जानकारी ली और कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। इसके बाद कम्पोज़िट विद्यालय महमूरगंज भेलूपुर जोन नगर क्षेत्र पहुंचे। भ्रमण के दौरान भवन पर पानी लीकेज देख कर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। मौके पर स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक वासुदेवन ने प्रोजेक्ट के बारे में जल शक्ति मंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
श्रीधर
