Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजलशक्ति मंत्री अचानक शहीद उद्यान में पहुंचे, नागरिकों से मिलकर जाना हालचाल

जलशक्ति मंत्री अचानक शहीद उद्यान में पहुंचे, नागरिकों से मिलकर जाना हालचाल

वाराणसी(हि.स.)। सिगरा स्थित शहीद उद्यान में शुक्रवार को टहल रहे नागरिक उस समय आश्चर्य में दिखे जब उनके बीच अचानक प्रदेश के जलशक्ति व मंडल प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ पहुंचे। नागरिकों से तीनों मंत्रियों ने संवाद कर उनका हालचाल पूछा।

चार दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन तीनों मंत्रियों ने 1960 में चीन युद्ध में शहीद विजय प्रताप सिंह सहित अन्य जवानों की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। पार्क में उपलब्ध सुविधाओं, ओपेन जिम, हर्बल गार्डेन आदि का निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह यहां से वरुणा किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गये। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर, नागेपुर भी गये। इसके बाद समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय चंदापुर के छात्रों से संवाद किया।

रोहनिया के पूर्व विधायक के घर पहुंचे स्वतंत्रदेव

चार दिवसीय वाराणसी दौरे के अन्तिम दिन शुक्रवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह के गांव औढ़े पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। पूर्व विधायक के आवास पर दोपहर में भोजन करने के बाद यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले। पूर्व विधायक के गांव में जलशक्ति मंत्री का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी केदार सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामचंद्र, राजू, विनोद सिंह, गोपाल नारायण आदि शामिल रहें।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular