Thursday, April 2, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलजय भारत सिनेमा मामले में एलडीए अभियंता पर लापरवाही का आरोप

जय भारत सिनेमा मामले में एलडीए अभियंता पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ(हि.स.)। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के जोन छह क्षेत्र में आने वाले जय भारत सिनेमा के अवैध निर्माण के मामले में अभियंता संजय मिश्रा पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने अभियंता पर आरोप लगाते हुए जोन छह के अधिकारी को शिकायत की है।

जोन छह के अधिकारी रामशंकर ने कहा कि कैसरबाग से हजरतगंज के मध्य में जय भारत सिनेमा को तोड़कर बनाने की जानकारी हुई है। यह मामला पूर्व में ही प्रवर्तन दल की ओर से प्रकाश में आ चुका है। प्रवर्तन की कार्यवाही के तहत वहां कार्य रुकवाया गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अभियंता संजय के लापरवाह रवैये की शिकायत कर वहां निर्माण कार्य कराये जाने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि उक्त मामले में अभियंता की लापरवाही की जांच करायी जा रही है। इसके बाद मौके पर अवैध निर्माण का भी निरीक्षण कराया जायेगा, जिससे प्रवर्तन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा सके।

इस बाबत अभियंता संजय मिश्रा ने किसी भी प्रकार की वार्ता करने इनकार कर दिया। उनका कहना है कि एलडीए अपना काम कर रहा है, इसमें काेई टिप्पणी उन्हें नहीं करनी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जय भारत सिनेमा को तोड़कर बनाते हुए आवश्यक सावधानियां नहीं बरती जा रही हैं। निर्माण कार्य अवैध रूप से कराया जा रहा है। जिसके कारण भविष्य में दुर्घटनाएं होने की सम्भावना है। इसके लिए एलडीए के अधिकारी आवश्यक कार्यवाही करायें।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular